जबलपुर। शहर में मादक पदार्थें की तस्करी अभी तक पुराने कबाड़ वाहन, चोरी के वाहनों से किए जाने के मामले सामने आए हैं, लेकिन यह पहला मौका है, जहां पनागर में एक ई-स्कूटर में सवार दो युवकों को पुलिस ने धरदबोचा। पुलिस के हाथ 50 ग्राम स्मैक पाउडर आया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके इनके सरगना के बारे में पूछताछ जारी कर दी है।
सीएसपी राजेश्वरी कौरव के मुताबिक गुरूवार रात वाहन चेकिंग के दौरान एक काले रंग की स्कूटर आती दिखायी दी। पुलिस दल ने चालक को रुकने का ईशारा किया। स्कूटर का चालक अपनी स्कूटर लेकर भागने लगा, जिसको घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा। शासकीय विद्यालय पनागर के सामने स्कूटर सवार दो युवकें को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पनागर निवासी साहिल पटेल, सौरभ पटेल बताया। युवकों के पास ई-स्कूटर के दस्तावेज नहीं थे। युवकों की तलाशी के दौरा उनके पास पुड़िया में सफेद पाउडर मिला। पुडियों के संबंध में पूछताछ करने पर पुडियों में स्मैक भरा होना बताया। इस कार्रवाई में एएसआई मिथिलेश त्रिपाठी, आरक्षक राहुल, मनीष, पुष्पेन्द्र, रामेन्द्र पाण्डेय थे।
