khabar abhi tak

रायपुर : स्टील फैक्ट्री में हादसा, निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा गिरने से कई मजदूरों की मौत, अनेक घायल

 
रायपुर.
छत्तीसगढ़ की राजधानी स्थित गोदावरी स्टील फैक्ट्री में  आज शुक्रवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया। यहां अचानक निर्माणाधीन प्लांट का कुछ हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में कई मजदूरों की दबकर मरने की खबर हैं। वहीं 6 से 7 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रायपुर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल सभी घायलों को पंडरी स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा गिरा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ। दरअसल, यहां एक प्लांट में निमार्ण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान फैक्ट्री के अंदर भारी मशीनरी का एक टुकड़ा गिर गया, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

खबरों के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में कई कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं 6 अन्य घायल हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। घायलों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने आना बांकी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak