khabar abhi tak

मदद मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी कांस्टेबल और होमगार्ड गिरफ्तार

चित्तूर. आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में मदद के लिए पुलिस के पास पहुंची महिला के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया है। बलात्कार करने के आरोप में गुरुवार 25 सितम्बर को पुलिस ने कांस्टेबल और एक होमगार्ड को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के  मुताबिक पीडि़ता की उम्र 28 साल है और वह तीन बच्चों की मां है। चित्तूर के पुंगनूर पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल उमाशंकर और होमगार्ड किरण कुमार पर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

नशीली चीज पिलाकर दुष्कर्म, 2 सप्ताह तक भटकती रही

पीडि़ता के मुताबिक, दोनों ने पीडि़ता को पहले नशीली चीज पिलाई और कथित तौर पर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उन्होंने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसके तीन बच्चों को मार देंगे। पीडि़ता ने यह भी बताया कि होमगार्ड बार बार उसे फोन करके परेशान करता था। उसने कहा कि शिकायत दर्ज कराने के लिए वह कई पुलिस थानों का चक्कर काटती रही, इसके बावजूद लगभग दो हफ्ते तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जब उसने सार्वजनिक रूप से न्याय की गुहार लगाई, तभी पुलिस ने आखिरकार मामला दर्ज किया। इस मामले में पालमनेर के पुलिस उपाधीक्षक देगाला प्रभाकर ने कहा कि मीडिया के सामने न्याय की उसकी सार्वजनिक अपील के बाद, बंगारुपलयम पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak