khabar abhi tak

बेंच प्रेस प्रतियोगिता में सुनीता,सपना और रंजना ने बाजी मारी


जबलपुर।
पुलिस लाईन के सामुदायिक भवन में 7 सितंबर को आयोजित जिला स्तरीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में 63 किलो भार वर्ग में महिला आरक्षक सपना ने प्रथम स्थान एवं 93 किलो भार वर्ग में महिला आरक्षक रंजना शर्मा ने प्रथम स्थान तथा 76 किलो भार वर्ग में उप निरीक्षक सुनीता पंच ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही महाकौशल खेल रत्न तथा विक्रम अवार्ड प्राप्त उप निरीक्षक सुनीता पंच ने स्ट्रांग वूमेन 2025 जिला जबलपुर का खिताब भी अपने नाम  किया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने तीन महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak