khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल : रैली और श्रमदान के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान, देखें वीडियो



जबलपुर।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन में 19 सितंबर को प्रातः 11 बजे मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जबलपुर के प्रांगण से  कलेक्ट्रेट चौराहा होते हुए उमंग रेल सामुदायिक भवन तक एक रैली / वाकाथन का आयोजन किया गया । उक्त रैली को अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से स्वच्छता संबंधी स्लोगन को प्रदर्शित किया गया तथा स्वच्छता के स्लोगन बोले गए । इस तरह नारों , स्लोगन के माध्यम से आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया ।

 इस रैली में अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील टेलर, सुबोध विश्वकर्मा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, रजनीकांत साहू वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, स्वप्निल पाटिल वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता,  दीप्ति शर्मा वरिष्ठ मंडल अभियंता, अनुपम श्रीवास्तव वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक,  एके शुक्ला वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, संदीप कुमार चौहान मंडल चिकित्सा अधिकारी सम्मिलित हुए।  रैली के पश्चात उमंग रेल सामुदायिक भवन में अधिकारी एवम कर्मचारियों द्वारा श्रमदान भी किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak