तीन लाख पेंशन खाते ' होल्ड ', ई-केवाईसी बना रोड़ा


भोपाल।
मध्यप्रदेश के पेंशनधारियों को झटका लगा है। प्रदेश में तीन लाख से अधिक खातों को होल्ड कर दिया है। इसकी वजह यह सामने आई है कि ई-केवाईसी नहीं होने से पेंशन रोक दी गई है। इस सूची में ऐस लोग भी शामिल हैं, जो मृत या अपात्र हैं। उधर, बताया जा रहा है कि समग्र पोर्टल पर आधार केवाईसी नहीं होने पेंशनर्स परेशान हैं।

पेंशनर्स का कहना है कि  दो महीने के बाद भी 56 लाख बुजुर्गों की सूची में तीन लाख बुजुर्गों का वेरिफिकेशन नहीं हुआ। 31 अगस्त तक अफसरों को कार्रवाई पूरी करनी थी। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने आदेश में लिखा है कि विभिन्न पेंशन योजनाओं के समसूत पेंशन हितग्राहियों का समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवायसी की कार्यवाही सुनिश्चित करने एवं तद्उपरांत जिन पेंशन हितग्राहियों की आधार ई-केवायसी नहीं होगी। उन पेंशन हितग्राहियों की पेंशन को होल्ड कर दिये जाने का लेख किया गया था। 31 अगस्त 2025 में स्थिति में जिन पेंशन हितग्राहियों का समग्र पोर्टल पर आधार ई-केवायसी नहीं हो सका, उन हितग्राहियों की पेंशन को होल्ड कर दिया गया है। संख्या एवं सूची जिला एवं निकाय के लॉगईन पर सत्यापन मैनू के अंतर्गत 2025-26 में भौतिक सत्यापन में उपलब्ध कराई गई है। अब अफसर घर-घर जाकर बुजुर्गों का वेरिफिकेशन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post