डॉक्टर के अनुसार बच्चे की मौत का कारण सेप्टीसीमिया (इंफेक्शन) बताया जा रहा है। दूसरा बच्चे का पेट का ऑपरेशन किया गया है। वह अभी स्थिर है और वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत अभी ठीक है। डीन डॉ अरविंद घनघोरिया के अनुसार नवजात का वजन 1.2 किलो ही था। जबकि हीमोग्लोबिन बहुत कम था। उसे सर्जिकल संबंधी काफी तकलीफ थी। डीन ने स्पष्ट किया कि उसकी मौत का कारण चूहे का काटना नहीं है। यह वही बच्चा है, जिसके परिजन उसे छोड़कर चले गए थे। इधरए इस मामले में दो नर्सिंग ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया गया है। नर्सिंग सुपरिटेंडेंट को भी हटा दिया है। प्रभारी समेत कई लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
Tags
madhya-pradesh