khabar abhi tak

वंदे भारत एक्सप्रेस में नशे में धुत्त युवती-युवती का हंगामा, ग्वालियर उतारा


ग्वालियर।
निजामुद्दीन से हबीबगंज जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस में मंगलवार को शराब के नशे में धुत्त एक युवक और युवती ने जमकर हंगामा किया। ट्रे्न के रनिंग स्टॉफ के साथ सहयात्रियों से अभद्रता की। आरपीएफ ने ग्वालियर स्टेशन पर दोनों को उतार लिय था।

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर दोनों उतारते समय भी उनके तेवर कम नहीं रहे, जहां युवक और युवती 500-500 रूपए के नोट दिखाकर आरपीएफ अमले को अपशब्द कह रहे थे। आरपीएफ के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री बबलू और नेहा शुक्ला हजरत निजामुद्दीन स्टेशन सी-2 कोच की सीट नंबर 50 व 51 पर सवार हुए। वे नशे में धुत थे।

बताया गया है कि निजामुद्दीन से ट्रे्न के रवाना होने ही दोनों का हंगामा शुरू हो गया था। इससे ट्रेन में बैठे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जब उन्हें ट्रेन में मौजूद स्टाफ ने समझाने की कोशिश की, तो दोनों ने स्टाफ से भी झगड़ा शुरू कर दिया था।

वंदेभारत के आगरा से निकलते ही शिकायत कंट्रोल को मैसेज के माध्यम से की गई। ट्रेन जब ग्वालियर स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ के जवानों ने दोनों को बाहर निकाला। जब आरपीएफ ने नशे में धुत युव-.युवती को ट्रेन से उतारा तो दोनों प्लेटफार्म पर भी हंगामा करने लगे थे।

आरपीएफ टीआई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कंट्रोल से मिले मैसेज के बाद वंदे भारत से नशे में धुत युवक-युवती को उतारा गया और उनसे पूछताछ की गई तो पुलिस से ही अभद्रता करने लगे थे। दोनों युवक-युवती पर ही मामला दर्ज किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak