नई दिल्ली. देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) अपने यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रही है. बीएसएनएल ने देशभर में अपना 4जी नेटवर्क लॉन्च करने की तारीख का ऐलान कर दिया है, जिससे मोबाइल कॉलिंग के साथ-साथ हाई-स्पीड इंटरनेट का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा. इस कदम के साथ बीएसएनएल प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी कर रही है.
त्यौहारों के मौसम में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है. देशभर में कंपनी जल्द ही अपना 4जी मोबाइल नेटवर्क लॉन्च करने जा रही है, इससे मोबाइल कॉलिंग से लेकर इंटरनेट और डेटा स्पीड का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा. लंबे समय से इंतजार कर रहे यूजर्स अब हाई-स्पीड कनेक्टिविटी का फायदा उठा पाएंगे. 4जी मोबाइल नेटवर्क के साथ बीएसएनएल अपने कस्टमर्स को तेज नेटवर्क के साथ मोबाइल सर्विस प्रदान करेगा जो शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में मिलेगी. इसके साथ ही यह भी उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी जल्द अपने 5जी मोबाइल नेटवर्क को भी रोलआउट कर सकती है. संभवत: यह सेवा इस साल शुरू हो जायेगी.
