khabar abhi tak

दोस्तो के साथ मिलकर बहन के प्रेमी को लगाया ठिकाने, जंगल में फेंकी लाश


एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी समेत अन्य फरार

जबलपुर। एक भाई ने अपनी बहन के प्रेमी का दोस्तों के साथ मिलकर ठिकाने लगा दिया। प्रेमी की लाश को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले साक्ष्य और बयानों के आधार पर आरोपियों को ढूढ़ लिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, मुख्य आरोपी 

बरगी पुलिस ने बताया कि सिवनी के ग्राम कूडो बुधवारा निवासी सतेन्द्र उईके ;के गांव में ही रहने वाले आशीष धुर्वे उर्फ बिहारी की बहन के साथ प्रेम सम्बंध थे। यह बात आशीष को फरवरी में पता चली थी तो दोनों में विवाद हुआ था। तभी आशीष ने सतेद्र को ठिकाने लगाने का प्लान बना लिया था। इस प्लान में उसने बृजेश इनवाती उर्फ ददुआ, शिवदीन, हेमराज यादव और सचिन यादव को शमिल किया।

योजना के तहत 15 अगस्त को बृजेश ने सतेन्द्र को कॉल किया। मंडला चलने की बात कही। सतेन्द्र तैयार हो गया। बृजेश और सचिन उसके पास पहुंचे और बाइक से उसे लेकर वहां से निकले। वे उसे सीधे बरगी के बीझा के जंगल में लेकर पहुंचे। जहां आशीष, शिवदीन और हेमराज पहले से मौजूद थे। पांचों ने गला दबाकर उसकी हत्या की और शव को वहीं फेंककर भाग गए। 

सतेन्द्र के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी 18 अगस्त को सिवनी में दर्ज कराई। पुलिस ने 20 अगस्त को उसका शव जंगल से बरामद किया। कॉल रिकॉर्ड डीटेल्स के आधार पर पुलिस टीम ने सचिन को पकड़ा तो उसने सा​थियों के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूली। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak