जबलपुर। नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली की कार्यवाही तेज कर दी है। निगम द्वारा अपने सभी संभागों से सम्पत्तिकर वसूली हेतु धारा 173 एवं 174 के अंतर्गत नोटिस बकायादारों को जारी किये जा चुके हैं। अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती अंजू सिंह द्वारा लगातार राजस्व विभाग की समीक्षा की जा रही है। आज अपर आयुक्त राजस्व श्रीमती सिंह द्वारा संभाग क्रमांक 2 एवं 6 के अंतर्गत राजस्व विभाग की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में पाया गया कि 50 हजार रूपये से अधिक की राशि बकाया होने पर भी करदाताओं द्वारा राशि जमा नहीं की जा रही है, जिन्हें धारा 173 एवं 174 के अंतर्गत नोटिस जारी करने राजस्व अमले को निर्देश दिये।
उन्होंने 13 सितम्बर 2025 दिन शनिवार को आयोजित लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बकाया करों की राशि जमा कर छूट का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने करदाताओं से यह भी अपील की है कि समय पर सम्पत्तिकर, जलकर एवं उपभोक्ता प्रभार की राशि जमा कर निगम की अप्रिय कार्यवाही से बचें।
