khabar abhi tak

बालिका का अपहरण कर मामा-भांजे ने किया गैंगरेप


जबलपुर।
मझगवां के रहने वाले एक मामा-भांजे ने मिलकर एक मासूम बालिका से दुराचार किया। बालिका की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मामा-भांजे पर अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है।

मझगवां पुलिस ने बताया कि मामा-भांजे का 13 साल की बालिका का मोटरसाइकिल से अपहरण किया था। वे उसे जंगल में लग गए थे, जहां उसके साथ गैंगरेप किया। दोनों बालिका को धमकाकर वापस लाए और गांव के पास छोड़कर भाग गए थे। बालिका ने आप बीती अपने परिजनों से बताई, जिस पर परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी शिवांशु बर्मन और उसके भांजे को पकड़ लिया है।

मझगवां पुलिस कहना है ?कि 13 वर्षीय मासूम बालिका की दोस्ती लगभग पांच माह पूर्व 17 वर्षीय किशोर से हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी। किशोर बालिका से अपने मामा ​शिवांशु के फोन से बातचीत करता था। कुछ समय बाद ​शिवांशु भी मासूम से बातचीत करने लगा था। मंगलवार दोपहर को किशोर ने बालिका को बातचीत करने के लिए बुलाया। किशोर के साथ उसका मामा ​शिवांशु भी था। दोनों उसे मोटरसाइकिल में बिठा के बघराजी के जंगल की ओर ले गए, जहां पर वारदात को अंजाम दिया था। बालिका को धमकाकर वापस लाए थे और गांव के पास छोड़कर भाग गए थे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak