khabar abhi tak

नर्मदा नदी में बाढ़, बरगी बांध के 15 गेटों को आज सुबह खोला गया, डैम में क्षमता से काफी अधिक भरा पानी

 
जबलपुर.
बरगी बांध अपनी पूर्ण क्षमता से काफी अधिक भर चुका है. पानी को नियंत्रित करने के लिए आज 4 सितम्बर गुरूवार की सुबह पानी की निकासी 9 गेटों कसे बढ़ाकर 15 गेट कर दी गई है. जिससे चलते नर्मदा नदी में 7 से 10 फुट तक पानी बढ़ गया है. निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बन रहे हैं. 

उल्लेखनीय है कि गत 3 सितम्बर की दोपहर 12 बजे बांध के 9 गेटों को खोला गया था. लेकिन लगातार बांध में पानी की तेज आवक को देखते हुए गेटों को बढ़ाकर 15 कर दिया गया है.

बरगी बांध प्रबंधन के मुताबिक प्रात: 09 बजे बांध का जल स्तर 423.05 मीटर आंका गया। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता  3254 एमसीएम (102.33 प्रतिशत) है। वर्तमान में बांध में पानी की आवक 1775 क्यूमेक है।  बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए आज 9 बजे जल की निकासी को बढाकर 3245 क्यूमेक  किया गया। अब 15 जल द्वार 1.40 मीटर औसत ऊंचाई तक खोले गये हैं। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 8 से 10  फीट पानी की बढोत्तरी हो रही है। प्रशासन ने आम जनों से माँ नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने का अनुरोध है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak