khabar abhi tak

मुंह में कपड़ा ठूंसकर मां-बेटे की हत्या, गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन,

 

पन्ना। पन्ना के रहूनिया गांव में सोनू कुशवाहा नामक महिला व उसके पांच साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आज सुबह जब महिला व बच्चा बाहर नहीं दिखे तो आसपास के लोगों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो मां-बेटा मृत हालत में पड़े है, उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने ने माधौगंज चौराहा पर धरना देकर प्रदर्शन शुरु कर दिया। 
                                            पुलिस अधिकारियों के अनुसार रहूनिया गांव में रहने वाली महिला सोनू कुशवाहा के पति पंजाब में मजदूरी करते है। वे अपने दो बेटों के साथ गांव में रहकर घर से किराना की दुकान संचालित करती रही।  सोनू कुशवाहा रोज की तरह रात 9 बजे किराना दुकान बंद करके अपने बच्चों के साथ खाना खाकर सो गई। देर रात अज्ञात बदमाशों ने सोनू व उनके पांच साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। यहां तक कि मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आज सुबह जब दुकान नहीं खुली तो आसपास के लोगों ने महिला को आवाज लगाई, अंदर से कोई जबाव नही मिला तो अंदर जाकर देखा तो महिला व उनका बड़ा बेटा मृत हालत में पड़े है। महिला व उनके बेटे की हत्या की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते गांव के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताते हुए  माधौगंज चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। वे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह और एडिशनल एसपी वंदना सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। विधायक ने परिजन को आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत पर आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शन खत्म कराया जा सका। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी चोरी करने के उद्देश्य से घर के अंदर घुसे थे, घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak