जबलपुर। अशोकनगर, गुना के रहने वाले एक ऐसे शख्स को केंट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो गुना से मिलने जबलपुर आया था। युवक का मकसद क्या था, वह क्या किशोरी का अपहरण करने वाला था, ये ऐसे सवाल हैं, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है।
केंट पुलिस ने बताया कि एक किशोरी ने थाने में आकर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। किशोरी के निशानदेही पर आरोपी युवक अशोकनगर निवासी रियान को पकड़ लिया गया है।
पुलिस का कहना है कि जब आरोपी युवक को पकड़ा गया था तो वह अपनी पहचान छिपा रहा था और उसने अपना नाम कुछ और बताया था, लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो सारा माजरा सामने आ गया था।
पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि सोशल मीडिया के माध्यम से किशोरी के संपर्क में युवक आया था। बातचीत के दौरान किशोरी पर दबाव बनाया गया था, जहां शहर आकर वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका।
