भाजपा नेता के बेटे को गोली मारी, प्रेम प्रसंग में हमले की आशंका

इंदौर। खजराना के सूरज नगर क्षेत्र में देर रात भाजपा नेता के बेटे को गोली मार दी गई। हाथ में गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल युवक ने एक युवती के पिता पर आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। 

                                                          पुलिस अधिकारियों के अनुसार नारायण जोशी के बेटे अर्जुन उम्र 31 वर्ष पेशे से मॉडलिंग व बाडी बिल्डिंग करता है। वे सूरज नगर से निकल रहे थे इस दौरान उनपर फायर कर दिया गया। हाथ में गोली लगने से घायल अर्जुन ने अपने परिजनों सहित पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। घायल अर्जुन ने इस मामले में अपनी प्रेमिका के पिता सुनील पर आरोप लगाया है। पूरी घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।  


Post a Comment

Previous Post Next Post