khabar abhi tak

निगम की आय बढ़ाने पर फोकस, निगमायुक्त ने कहा- अवैध होर्डिंग की सूची दें...


समीक्षा बैठक में गरजे नव नियुक्त अधिकारी, विकास कार्यों की ली जानकारी

जबलपुर। नगर निगम के नव नियुक्त आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने स्मार्ट सिंटी कार्यालय के विभाग प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में शहर के विकास कार्यों की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान उन्होंने सीवर, पेयजल, प्रकाश, स्वास्थ्य, उद्यान, पीएम आवास योजना, लोककर्म, एनयूएलएम, स्थापना के साथ.साथ होर्डिंग विभाग की समीक्षा की। बैठक में निगम की आय में वृद्धि करने के संबंध में कार्य करने तथा सोचने और समझने और ठोस उपाय करने के सख्त निर्देश दिये। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने आय वृद्धि करने के संबंध में होर्डिंग विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में जितने भी अवैध होर्डिंग्स लगे हैं, उनकी सूची तैयार कर समक्ष में प्रस्तुत करें और वैध होर्डिंग्स से आय में वृद्धि करने की कार्य योजना भी तैयार करें। इन्होंने बताया कि वर्तमान में निगम की आय अपेक्षा से अधिक कम है। ऐसे में विकास कार्यों की गति को बढाया जाना संभव नहीं है। डुमना नेचर पार्क से भी आय अर्जित करने के संबंध में भी प्लान तैयार करने के निर्देश दिये ।

निगमायुक्त ने जान-माल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन शाखा एवं अतिक्रमण विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जर्जन भवनों की सूची समक्ष में प्रस्तुत करें और जो अधिक जर्जर भवन है, उन्हें तत्काल प्रभाव से गिराने की कार्यवाही करें। निगमायुक्त ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना, मुख्यमंत्री मॉनिट, कायाकल्प के साथ.साथ सीएम हेल्प लाइन के प्रकरणों की भी समीक्षा की और 100 प्रतिशत कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्प लाइनों के प्रकरणों पर कार्यवाही कर निराकरण कराएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak