पत्नी की हत्या कर जंगल में फेंकी लाश, चरित्र संदेह पर पति ने गला घोंटा, जबलपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार

नरसिंहपुर। एमपी के नरसिंहपुर के गोटेगांव स्थित बरगी कालोनी में रहने वाले नितिन दुबे ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या की और लाश को एनएच 45 पर सुल्तानपुर के जंगल में फेंक दी। इसके बाद पलोहा थाना पहुंचकर पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले में नितिन दुबे को जबलपुर से गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। 

                                           पलोहा के चिरहकला में रहने वाले राकेश मिश्रा की बेटी की शादी बरगी कालोनी गोटेगांव निवासी नितिन दुबे के साथ हुई थी। वह रक्षाबंधन में अपने मायके आई थी, इसके बाद से वह लापता हो गई, इस मामले की रिपोर्ट पिता राकेश मिश्रा ने पलोहा थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में जांच की तो पता चला कि पति नितिन दुबे नितिन ने अपने दोस्त से कार ली। भोपाल जाने का बहाना बनाकर पत्नी को कार में बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते नितिन ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को एनएच-45 पर सुल्तानपुर वन क्षेत्र की झाडिय़ों में फेंक दिया। पुलिस को इस मामले में संदेह और उस वक्त बढ़ गया था जब आरोपी व ससुराल वाले जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। पुलिस ने मामले में साइबर सेल की मदद से परिजनों को प्रयागराज से व आरोपी पति नितिन दबे को जबलपुर के पास से ट्रेस किया। पिछले दिन नितिन को हिरासत मेें लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या कर लाश को जंगल में फेंकने की बात स्वीकार की। 


Post a Comment

Previous Post Next Post