khabar abhi tak

एशिया कप : पाकिस्तान ने टॉस जीता, पहले बैटिंग का फैसला, दोनों टीमों की प्लइंग-11 में कोई बदलाव नहीं

 
दुबई.
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने वही प्लेइंग-11 उतारी है जो यूएई के खिलाफ खेली थी। पाकिस्तान ने भी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। मैच दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की है। आज होने वाले मुकाबले को जीतने वाली टीम का सुपर-4 में पहुंचना लगभग पक्का हो जाएगा। दोनों टीमें मुकाबले के लिए स्टेडियम पहुंच चुकी हैं।

टीमों की प्लेइंग-11

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम।

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak