1179 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस पार्क में पिछले सीजन में 2 लाख से अधिक भारतीय और करीब 18 हजार विदेशी पर्यटक आए थे। टाइगर साइटिंग अधिक होने के कारण पर्यटकों की संख्या ज्यादा रही। पार्क में लगभग 150 वाहन पंजीकृत हैं। तीनों गेटों से सुबह 50 और शाम को 49 वाहनों की एंट्री होती है। वर्तमान में बफर एरिया में पर्यटन जारी है, लेकिन पर्यटकों की संख्या कम है। पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि कोर एरिया में 01 अक्टूबर से पर्यटकों का प्रवेश शुरू होगा। नए सीजन की तैयारियां की जा रही हैं। पार्क के अंदर के रास्तों की सफाई और सुधार का काम चल रहा है हालांकि कुछ रास्तों में अभी भी पानी भरा हुआ है।
Tags
madhya-pradesh