स्थानीय लोगों ने महिला को संदिग्ध हालात में घूमते देखा तो रोक दिया। जिससे महिला घबराकर भागने लगी तो लोगों का शक और बढ़ गया। भीड़ ने उसे घेर लिया और बांध दिया। महिला को बांधने की खबर मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। डायल 112 की मदद से उसे कोतवाली थाने ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसकी पहचान और कटनी आने का कारण जानने की कोशिश कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किसी आपराधिक गिरोह से जुड़ी है या रास्ता भटकी कोई यात्री है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना सबूत किसी के साथ मारपीट न करें। कानून अपने हाथ में न लें। संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Tags
madhya-pradesh