जबलपुर। शराब बढ़ते दौर में फैशन बनती जा रही है, लेकिन इसके घातक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। शहर में कोई एक दिन भी ऐसा नहीं जा रहा है, जिसमें शराब को लेकर झगड़े नहीं हो रहे हों। शराब पीने की लत में लोग एक-दूसरे के दुश्मन बन रहे हैं। शराब पीने पैसा मिल गया तो ठीक है, वरना फिर उसके साथ मारपीट करना आम होता जा रहा है। सोमवार की रात रांझी, लार्डगंज और अधारताल क्ष़्ोत्र में ऐसी वारदातें पुलिस ने दर्ज की है, जिसमें शराब पीने के लिए पैसा मांगा गया, जब लोगों ने पैसा नहीं दिया उनके साथ धारदार हथियार से मारपीट की गई।
पहली वारदात
लार्डगंज : दोहपर 2 बजे
चेरीताल निवासी आजाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जनरल स्टोर्स की दुकान चलाता है। दोपहर लगभग 2 बजे वह अग्रवाल पेट्रोल पम्प गया था। वापस आते समय अज्ञात व्यक्ति ने उसे पीछे से आवाज दिया तो उसने पलटकर गया तो दो युवकं उससे शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे। उसने पैसे देने से मना किया तो दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और भाग गए।
दूसरी वारदात
रांझी : रात 9 बजे
मानेगांव निवासी रीतेश अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 9 बजे अपने बड़े भाई लक्की एवं उनके दोस्त दीपांशु कोल के साथ मानेगांव तालाब के ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी अजय बेन एक नाबालिग के साथ आया और शराब पीने के लिये एक हजार रूपये की मंागने लगा। उसे रूपये देने से मना किया तो दोनों गाली गलौज करते हुए उस पर चाकू किया और भाग गए।
तीसरी वारदात
अधारतालः रात 11 बजे
महाराजपुर निवासी कुलदीप पटैल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात लगभग 11 बजे वह ललित आटा चक्की के पास खड़ा था। तभी वहां उसके पास अभिषेक उर्फ छिंगा, निखिल रैकवार, गौरव केवट आकर शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगे। उसने पैसे देने से मना किया तो तीनों उसके साथ गाली गलौज के साथ मारपीट की और भाग गए।
