khabar abhi tak

बैंक से दो करोड़ का सोना, 8 लाख रुपए नगद चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो अधिकारी सस्पेंड

उज्जैन। उज्जैन में एसबीआई बैंक की ब्रांच से 2 करोड़ रुपए कीमत के सोने के जेवरात और 8 लाख रुपए कैश की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में बीती रात को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया है। इस मामले में बैंक के सेवा प्रबंधक व कैश अधिकारी की लापरवाही सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
                                उज्जैन के महानंदा नगर की एसबीआई ब्रांच से सोमवार रात को 2 करोड़ के आभूषण व 8 लाख रुपए चोरी हो गए थे। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। फुटेज में 2 बदमाश बैंक से बाहर निकलते नजर आए थे। सुबह जब सफाईकर्मी व मैनेजर बैंक पहुंचे तो ताले खुले हुए थे। बैंक के मेन गेट से लेकर अंदर लॉकर के ताले खुले मिले। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्होने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। दोनों के हाथ में बैग था। बैंक से बाहर आने के बाद दोनों बाउंड्री वॉल से छलांग लगाकर भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सोना व नगदी रुपए बरामद कर लिए। 

चोरी के दौरान लॉकर नहीं तोड़ा गया-

बैंक से चोरी हुआ सोना उन लोगों का है, जिन्होंने गोल्ड लोन ले रखा है। चोरी के दौरान बैंक का लॉकर तोड़ा नहीं गया था। वारदात को लेकर बैंक अधिकारियो की लापरवाही भी सामने आई है। बैंक में गार्ड मौजूद रहता है। ऐसे में रात में गार्ड क्यों नहीं था। एक भी अलार्म नहीं बजाए जबकि सभी बैंक में एंटी थेफ्ट कैमरे लगे होते हैं। पिछले माह ही इसी बैंक में देर रात आग लगने की घटना हुई थी। उसके बाद भी अधिकारियो ने सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak