khabar abhi tak

ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस के एस-3 कोच में स्टेशन पर प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ, एल्गिन भेजा


रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 5 पर अरपीएपफ आरक्षक की मदद से डॉक्टर ने कराई डिलेवरी

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर मंगलवार देर रात ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के एस-3 कोच में एक महिला यात्री को प्रसव कराया गया। आरपीएफ की सूझबूझ से महिला का सुरक्षित प्रसव हो सका। इसमें आरपीएफ की एक महिला सिपाही ने डॉक्टर का सहयोग किया था।

आरपीएफ के मुताबिक स्लीपर कोच में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला की मदद करते हुए आरपीएफ स्टाफ ने न सिर्फ रेलवे के डॉक्टरों की मदद से सुरक्षित प्रसव करवाया बल्कि महिला आरपीएफ कर्मी को एम्बूलेंस में साथ भेजकर जच्चा-बच्चा दोनों को एल्गिन अस्पताल में भर्ती करवाया। 

बताया गया है कि रात लगभग 23.50 बजे प्लेटफार्म ड्यूटी कर रहे आरपीएफ के प्रधान आरक्षक रजनीश शुक्ला व आरक्षक रामनारायण यादव प्लेटफार्म नम्बर 5 पर खड़ी गाड़ी संख्या 22947 को चेक कर रहे थे। तभी ट्रेन के एस-3 कोच में प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला यात्री दिखाई दी। आरपीएफ स्टॉफ ने तुरंत डॉक्टर को कॉल किया। आरपीएफ पोस्ट से एक महिला सिपाही सुषमा पटेल को बुलाया। मौके पर रेलवे डॉक्टर पल्लवी ने प्राथमिक उपचार करते हुए कोच में ही डिलेवरी करवाई और फिर जच्चा बच्चा दोनों को एम्बूलेंस के माध्यम से एल्गिन अस्पताल भिजवाया। आरपीएफ के मुताबिक महिला यात्री निशा कुमारी पति भावेश के साथ एस-3 कोच की बर्थ नम्बर.77-78 में उधना से भागलपुर की यात्रा कर रही थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak