8 शातिर चोरों से 47 मोटर साइकलें, ट्रेक्टर-ट्राली जब्त, नरसिंहपुर, जबलपुर सहित अन्य क्षेत्रों से की है चोरियां

 

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के गाडरवारा व साईंखेड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोर गिरोह के कब्जे से 47 चोरी की मोटरसाइकिलें और एक ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की है। बरामद सामान की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। शातिर चोरों ने नरसिंहपुर, जबलपुर सहित अन्य क्षेत्र से मोटर साइकलें चोरी की थी। 

                          पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा नरसिंहपुर सहित अन्य जिलों में घूम-घूम कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते रहे। गिरोह के सदस्य चोरी की गई मोटरसाइकलें दूसरे जिलों में जाकर बेचते रहे जिससे पकड़े नहीं जाते थे। अधिकतर चोरियां सार्वजनिक स्थानों, शराब दुकानों और शादी गार्डनों के आसपास से की है। वे बिना लॉक की मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वाहनों को दूर-दराज के इलाकों में अपने साथियों को सौंप देते थे। पुलिस ने मामले में संतोष कहार, अजब सिंह कहार, विजय कहार और विवेक वंशकार को पकड़ा। पूछताछ में इन्होंने चोरी की वारदातें स्वीकार कीं। इनके साथी राजा खान, विजय कहार और रवि पटेल को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर जिले से 12 और अन्य जिलों से 35 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। बरामद मोटरसाइकिलों की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। पुलिस अब गिरोह के सदस्यों ने चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post