- संभाग क्रमांक 5 और 12 के 108 करदाताओं को बकाया राशि जमा करने दी 30 तक की मोहलत।
- कोकाकोला उदयपुर ब्रेबरेज प्रालि पर बकाया 1 करोड़, भेजा अंतिम नोटिस।
- 1 अक्टूबर से डबल पेनाल्टी लगाकर की जायेगी वसूलीए कुर्की की कार्रवाई के साथ की जायेगी अन्य वैधानिक कार्रवाई भी।
जबलपुर। नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार वसूली अभियान चलाया जा रहा है और इनके द्वारा निगम की आय बढ़ाने के लिए प्रतिदिन राजस्व अमले को प्रेरित करने के साथ.साथ करदाताओं से भी बकाया करों की राशि 30 सितम्बर तक जमा करने और छूट का लाभ लेने अनुरोध किया जा रहा है। आज अपर आयुक्त राजस्व अंजू सिंह ठाकुर ने जानकारी दी है कि करदाताओं के पास करों की राशि में छूट लेने अब मात्र 5 शेष हैं। इसके बाद करदाताओं के ऊपर अधिभार लगाकर बकाया करों की वसूली के साथ.साथ कुर्कीए नल कनेक्शन काटने के अलावा अन्य वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
राजस्व विभाग के द्वारा आज संभाग क्रमांक 5 और 12 के अंतर्गत 1 लाख से अधिक के 108 बकायादारों को धारा 173 एवं 174 के तहत् नोटिस जारी कर बकाया करों की राशि जमा करने कहा है। 30 सितम्बर तक इनके द्वारा बकाया करों की राशि जमा नहीं की जाती है तो इनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। जिन करदाताओं को करों की राशि जमा करने नोटिस जारी किये गए हैं उनमें संभाग क्रमांक 5 के नरेन्द्र उर्फ नन्दू विश्वकर्मा, दद्दा जी हॉस्पिटल प्राईजवेज लिमिटेड, सुरेश कुमार सैनी, हरी लाल सैनी, ताहिर खान पिता खेख इब्राहिम, छोटे लाल खटीक, जायदाद मंदिर रामचंद्र जीए टेक चंद भोजकए जायदाद मंदिर श्रीमती चंद्रकांता, कुंजीलाल परमलाल खटीक, बसीउद्दीन शेख बाबू, द्वारका दास भारतीय, अधिभोगी पुष्प समैया, महेन्द्र कुमार जैन, श्रेयांस कुमार जैन, सुशीला बाई, विनोद कुमार, विजयरानी बेवा साहिब लाल जैन, उमादेवी लखेरा, गोपीलाल पिता गया प्रसाद केशरवानी, विश्वास रंजन पडरहा पिता जगन्नाथ प्रसाद पडरहा, बरकत खान बंजीर खान के नाम शामिल हैं।
इसी प्रकार संभाग क्रमांक 12 घंटाघर के सत्यनारायण नंदकिशोर, लालजी गुलाबचंद, हाजी याकूब खरीदा, खैराजमल नागपाल,अब्दुल कुद्दस पिता बाबू अब्दुल शकूर, जहरूमल हमन अब्बास, बंगाली मस्जिद प्रा मुतवल्ली अब्बूकर, भारती यादव, मो एसोसिएटस, अमीद हकीम, कमरून्निसा मीर अली, जीमल अहमद, मनोहर लाल आहूजा, मेहमूद खां पिता मेहबूब खां, खेल सिंह पिता सरदार भगत सिंह, आनंद कुमार अम्बिका, सावित्री देवी प्रेमनारायण खटीक, सनातन धर्म कष्णा मंदिर गीता भवन, मुन्ना लाल चौधरी, नत्थूलाल श्याम हरिनंदन विश्वकर्मा, जगन्नाथ बाबू लाल खटीक, मोतीलाल बेनीराम, भगवती बाई पति स्व मेवालाल यादव, बिहारी व मातादीन गंगादीन, श्रीमती कला सोनकर पति श्री ज्ञानचंद सोनकर, जगदीश फूलसिंह, लालता प्रसाद कामता प्रसाद, मन्नू लाल बाबूलाल, चूरामन अयोध्या प्रसाद गोपाल, उषा सोनकर पति ज्ञानचंद सोनकर, किशनलाल यादव एवं नवीन कुमार, लक्ष्मण मुल्लू सोनकर, नगीनचंद सोनकर पिता कामता प्रसाद सोनकर, हंसराज सोनकर, मेवालाल रामलाल, मोजा बाई संतूमल, संत सिंह गुरूद्वारा, नरबद प्रसाद जंगली प्रसाद, लक्ष्मी बाई मुन्नी लाल मथूरा प्रसाद, जगन्नाथ प्रसाद गनपत प्रसाद, दुधनाथ भगवान दास, गणेश प्रसाद बेनीराम, भगवती बाई मेवालाल यादव, छोटेलाल बेनीराम, शिवनारायण सानचंद, हंसराज पिता प्यारे लाल यादव, राम बाई रामलाल जैसवाल, वसीमुननिशा, नंदलाल पिता गोविन्दराम यादव, अरविंद प्रेमलाल सोनकर, रामचरण पिता महादेव प्रसाद यादव, श्यामलाल सोनकर, छोटेलाल बेनीराम अमोली माधव, बाबूलाल तारेलाल सोनकर, अशोक कुमार शिव कुमार सोनकर, सुंदर लाल पिता सरबतलाल यादव, गंगा बाई रामचरण सोनकर, कन्देदी लाल नत्थूलाल जाट, शिवलाल मुलाई खटीक, रामलाल सोनकर, ताहिरा बेगम उमरदाराज खान, हेमराज तिवारी, प्रीतम लाल राम लाल सोनकर, दूधनाथ भगवाना दास, गौरीशंकर छोटू खटीक, भगवात मुरारी लाल सोनकर, किचकिन्दा बाई भगवान दास जाट, राम अवतार भल्लभदास सोनकर, अब्दुल रजाक शेख रहीम, बाबू लाल मन्नू लाल खटीक, जमना बाई बेवा काशीराम, भवान दास दशरथ जाट, टेकचंद आनंद, रामरतिबाई पुत्तूलाल, चौधरी काशी राम सुखलाल, ओंकार प्रसाद लक्ष्मी प्रसाद पटैल, अमर चंद्र सोनकर, सुभाष चन्द्र सुन्दर लाल, अब्दुल शकूर अब्दुल सफी, ननकूराम बल्लू सोनकर, चंदा बाई सोनकर, गोविंद सोनकर पिता गेदेलाल सोनकर, श्यामकिशोर टेकलाल, रामप्यारी बाई, बाबूलाल मिठाईलाल कोरी, मनोरमा बाई पति स्वण् नत्थूसिंह एवं केशरबाई पति स्वण् नारायण सिंह एवं नरेन्द्र सिंह के नाम शामिल हैं।
इसी प्रकार संभाग क्रमांक 15 के अंतर्गत रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में कोकाकोला उदयपुर ब्रेबरेज प्रालि के प्रोपराईटर विकास मित्तल से बकाया लगभग 1 करोड़ रूपये की राशि बकाया होने पर अंतिम नोटिस जारी कर 3 दिन के अंदर राशि जमा करने कहा गया है। यदि 3 दिवस के अंदर बकाया राशि जमा नहीं करने पर कुर्की के साथ तालाबंदी की कार्रवाई की जायेगी। संभागीय अधिकारी संतोष अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 से रिछाई औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 242 से अधिक औद्योगिक ईकाईयों से लगभग 18 करोड़ की राशि बकाया है।