जबलपुर। अमखेरा की रहने वाली एक नवविवाहिता को ससुरालवालों ने उसके पिता के सामने घर से बाहर निकाल दिया। नवविवाहिता को चेतावनी दी कि वह मायके से 5 लाख और कार लेकर आएगी, तभी घर के एंट्र्ी मिलेगी। नवविवाहिता ने ससुराल वालों से काफी मिन्नत की लेकिन वे नहीं माने। आखिरकार, नवविवाहिता अपने मायके आ गई और इस मामले की शिकायत पुलिस से की।
गोहलपुर पुलिस ने बताया कि अमखेरा निवासी ऋचा सिह ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी पनागर निवासी शुभेन्द्र सिंह से हिन्दू रीति रिवाज से नवम्बर 2021 को में हुइ थी। शादी में माता-पिता नेे नगद 5 लाख रूपये और सोने-चांदी के गहने, घर-गृहस्थी का अन्य समान उपहार मे दिया था। शादी के कुछ दिनो के बाद से ही मेरे पति शुभेन्द्र सिंह, सास मीना सिंह, ससुर वीरेन्द्र सिंह, देवर शिवम सिंह मुझे ताना मारकर कहते थे कि तुम्हारे पिता ने दहेज में कुछ नहीं दिया है। आये दिन सभी लोग गाली गलौज करते थे एवं पति मारपीट करते थे। दिसम्बर 2021 में पति से दैनिक खर्चे के लिये कुछ रुपए मांगे। वे लोग कहने लगे कि अगर पैसो की जरूरत है तो अपने घर से पैसे लेकर आओ मुझे भी 05 लाख रूपये नगद और 01 कार तुम्हारे मायके से चाहिये। वे कहने लगे कि यदि तुम मेरी दहेज की मांग पूरी नहीं कर सकती तो तुम्हे तलाक दे देगें। इस दौरान मैने एक बेटे को जन्म दिया तो सुसराल वाले मुझे बोलते थे कि अब तुम्हारे बेटे का खर्चा भी हमे ही उठाना पड़ेगा। तुम बेटे के खर्चा के लिये अपने मायके से पैसे लेकर आओ। 22 नवम्बर 24 को मेरे ससुराल वालो ने बोला कि आप लोगो ने हमारी दहेज की मांग पूरी नहीं की है हम अपकी बेटी को नहीं रखेगे। अपनी बेटी को यहां से ले जाओ। तब मेरे पिता मेरे ससुराल पहुंचे तो ससुराल वालो के द्वारा उनसे भी गाली गलौज की गई और बोला कि अपनी बेटी को यहां से ले जाओ। इसको घर पर नहीं रखेगे,कहते हुए मुझे घर से बाहर निकाल दिया। तब से मैं मायके में रह रही हूं।
