khabar abhi tak

बरगी बांध लबालब : 5 की जगह खोल दिए 9 गेट, निकाल रहे एक हजार क्यूमेक से अधिक पानी


जबलपुर। 
मंडला-डिंडोरी में तेज हुई बारिश से बरगी का कैचमेंट एरिया लबालब हो गया है। बरगी बांध में जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है। बरगी बांध के पांच गेट खोले गए हैं थे, जिससे पानी की निकासी हो रही है। बारिश से कैचमेंट एरिया मे आने वाले पानी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को सुबह 10 बजे 5 गेटों के अलावा 4 और गेट खोल दिए गए हैं। इससे दोगुना पानी की निकासी हो रही है। बरगी प्रबंधन के मुताबिक एक हजार से अधिक क्यूमेक पानी निकल रहा है।

बरगी एई आरआर रोहित के मुताबिक श्ुाक्रवार सुबह बांध का जलस्तर 422ण्76 मीटर रिकार्ड किया गया है। बांध की जल उपयोगी क्षमता 3180 एमसीएम है। वर्तमान में पानी की आवक 897 क्यूमेक है। बांध के जल स्तर को नियंत्रित रखने के लिए पांच गेटों से छोड़े जा रहे 395 क्यूमेक पानी जगह उउे बढ़ाकर 1096 क्यूमेक कर दी गई है। इसके अलावा 4 अन्य गेट खोल दिए गए हैं। इससे बरगी बांध के कुल 9 गेटों से पानी की निकासी की जा रही है। अब बांध के 9 गेटों से 0ण्78 मीटर औसत उंचाई तक खुले रहेंगे। इससे नर्मदा के घाटों का जलस्तर 5-6 फीट बढ़ेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak