khabar abhi tak

जबलपुर-मंडला हाईवे पर नागा घाटी में भीषण सड़क हादसा, 4 ट्रक आपस में भिड़े, लगा लंबा जाम

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में मंडला हाईवे पर नागा घाटी में शुक्रवार 12 सितम्बर की देर रात बरेला शारदा मंदिर के समीप चार ट्रकों में आपस में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद उक्त मार्ग में लंबा जाम लग गया है। 

लोगों का कहना है कि नागा घाटी की खड़ी ढलान अब जानलेवा साबित होती जा रही है। उस ढलान पर अक्सर ट्रक चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो देते हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ मंडला की ओर से आ रहा ट्रक अचानक ढलान पर अनियंत्रित हो गया और पलट गया, जिसके चलते एक बाद चार ट्रक आपस में टकरा गए। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालकों की हालत क्या है। पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रकों रास्ते से हटाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. कई घंटों की मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया जा सका.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak