khabar abhi tak

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, 3 माह पहले हुई थी शादी, परिजनों का आरोप, दहेज न मिलने पर की है हत्या..!

 

जबलपुर।  पनागर के ग्राम रैपुरा में एक नवविवाहिता महिमा पटेल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।  महिमा की शादी 13 मई को रैपुरा निवासी अंकित कुशवाहा से हुई थी। घटना को लेकर महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए प्रताडि़त करते रहे, उन्होने ही हत्या की है।                                                                            
                                  महिमा की बहन कीर्ति पटेल का कहना था कि महिमा और अंकित के बीच प्रेम संबंध थे, दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, पहले परिजन तैयार नहीं थे लेकिन बाद में दोनों परिवारों की सहमति से महिला व अंकित की शादी हो गई। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही महिमा को ससुराल में प्रताडि़त किया जाने लगा था। इस बीच दोपहर 3 बजे के लगभग महिमा के ससुराल वालों ने उसके भाई को सिर्फ इतना फोन किया कि महिमा की तबीयत खराब है और वह मेडिकल कॉलेज आ जाए। जब परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि महिमा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट व जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

परिजन ने कहा शरीर पर थे चोट के निशान-

महिमा के भाई और चाची किरण कुशवाहा ने बताया कि महिमा के शरीर पर चोट के निशान थे। उसका पूरा शरीर नीला पड़ा हुआ था, नाक व होंठ पर भी चोट के निशान थे, मुंह से खून आने के निशान भी थे। परिजनों का आरोप है कि ये सभी निशान मारपीट की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने बताया कि शादी से पहले भी ससुराल वालों ने लगुन लौटा दी थी और 50000 की मांग की थी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak