khabar abhi tak

एमपी : आरटीओ में फेसलेस सेवा 30 सितंबर से शुरू, कामों के लिए नहीं काटने पड़ेंगे ऑफिस के चक्कर

 
भोपाल.
मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग की कई सेवाएं ऑनलाइन होने वाली हैं। जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। जिसके अनुसारअब वाहन पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण, परमिट और टैक्स भुगतान जैसी कई सेवाएं ऑनलाइन ली जा सकेंगी। 

मध्यप्रदेश परिवहन विभाग फेसलेस सेवाओं को बढ़ाने जा रहा है। इसके तहत अब लोग आरटीओ जाए बिना घर बैठे ही नया वाहन पंजीकरण और पंजीकरण का नवीनीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, डीएल नवीनीकरण या डुप्लीकेट, कमर्शियल वाहन का परमिट और वाहन टैक्स का भुगतान और रसीद ले सकेंगे।

फेसलेस सेवा होगी शुरू

फेसलेस सेवा मप्र में मंगलवार 30 सितंबर से शुरू होगी। इससे दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने के बाद कुछ सवाल पूछे जाएंगे और आरटीओ जाए बिना काम हो जाएगा। 30 सितंबर से आरटीओ कोकता में फेसलेस सेवा शुरू होगी। अभी सिर्फ लर्नर लाइसेंस जैसी सेवाएं ऑनलाइन हैं, लेकिन कई मामलों में व्यक्ति को आरटीओ जाना पड़ता है।

दलालों की वसूली से मिलेगी राहत

अभी आरटीओ के काम के लिए लोग कार्यालय जाते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा शिकायतें बाहर बैठे एजेंटों द्वारा वसूली की सामने आती हैं। फेसलेस सिस्टम में कुछ सेवाओं के लिए ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा। कई कामों के दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड होंगे और सेवा भी घर बैठे ऑनलाइन ही मिल जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak