khabar abhi tak

फर्जी सिम बेचने वाला गिरोह का पर्दाफाश, आधार कार्ड से एक्टिवेट कर साइबर अपराधियों को बेचते थे सिम, 2 गिरफ्तार

 

कटनी। कटनी के बहोरीबंद में पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। दोनों आरोपियों द्वारा लोगों के आधार कार्ड व फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी सिम एक्टिवेट करते थे। इन सिम को साइबर अपराध करने वालों को बेचा जाता था।

                                      पुलिस ने इस मामले में एक सिम विक्रेता एजेंट और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। मामला झरौली निवासी मूरत सिंह की शिकायत पर सामने आया। थाना प्रभारी अखिलेश दहिया के अनुसार आरोपी जितेंद्र बर्मन एयरटेल पेमेंट बैंक का एजेंट था। वह खाते खुलवाने और सिम पोर्ट कराने का काम करता था। जितेंद्र ने मूरत सिंह और आनंद कुमार चौधरी के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर एयरटेल की चार फर्जी सिम एक्टिवेट कीं। इन सिम को 500-500 रुपए में अमाड़ी के इब्राहिम खानए सलमान खानए मुस्तकीम खान और मसंधा के संदीप लोधी को बेच दिया गया। जांच में जितेंद्र का साथी आदर्श चौधरी भी इस धंधे में शामिल पाया गया। पुलिस ने मुस्तकीम खान और आदर्श चौधरी को गिरफ्तार किया है। आदर्श के पास से एक मोटो 5जी मोबाइल बरामद हुआ। इसमें एयरटेल और जियो की फर्जी सिम लगी थीं। मोबाइल कवर में तीन फर्जी वोडाफोन-आइडिया सिम भी मिलीं। आदर्श चौधरी 23 वर्षीय निवासी पटीराजा और मुस्तकीम खान 24 वर्षीय निवासी अमाड़ी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

तीन बैंकों के कार्ड मिले-

गिरफ्तार आरोपी मुस्तकीम खान के पास से भी दो जियो, दो एयरटेल व एक वीआई कंपनी की फर्जी सिम साथ ही तीन अलग-अलग बैंकों के डेबिट कार्ड और एक चेकबुक बरामद की गई है। बहोरीबंद पुलिस ने पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी, आईटी एक्ट, टेलीकम्यूनिकेशन एक्ट 2023 और आधार एक्ट 2016 की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak