पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
जबलपुर। रेल मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु अमृत भारत ट्रेन ईरोड जंक्शन-जोगबनी-ईरोड जंक्शन सप्ताहिक एक्सप्रेस के मध्य एक नई ट्रेन सेवा की शुरुआत की है। इस नई अमृत भारत ट्रेन का नियमित संचालन प्रत्येक गुरुवार को 25 सितम्बर से ईरोड स्टेशन और प्रत्येक रविवार को 28 सितम्बर से जोगबनी स्टेशन से प्रारम्भ होगी। यह नई ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गंतब्य को जाएगी।
गाड़ी संख्या 16601 ईरोड जंक्शन-जोगबनी सप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 25 सितम्बर 2025 से प्रत्येक गुरुवार अपने प्रारम्भिक स्टेशन ईरोड जंक्शन से सुबह 08:10 बजे रवाना होकर, दूसरे दिन शुक्रवार को इटारसी दोपहर 15:00 बजे, पिपरिया 15:52 बजे, गाडरवारा 16:16 बजे, जबलपुर 18:15 बजे, कटनी 19:55 बजे, मैहर रात 20:53 बजे, सतना रात 21:55 बजे पहुँचकर निर्धारित मार्ग से होते हुए गंतब्य तीसरे दिन शनिवार को रात 19:00 बजे जोगबनी पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 16602 जोगबनी-ईरोड जंक्शन सप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 28 सितम्बर से प्रत्येक रविवार अपने प्रारम्भिक स्टेशन जोगबनी से दोपहर 15:15 बजे रवाना होकर, अगले दिन सोमवार सतना दोपहर 13:10 बजे, मैहर 13:48 बजे, कटनी 15:15 बजे, जबलपुर 17:40 बजे, गाडरवारा 19:43 बजे, पिपरिया 20:23 बजे, इटारसी 22:15 बजे पहुँचकर और चौथे दिन बुधवार को सुबह 07:20 बजे ईरोड जंक्शन पहुंचेगी।
ठहराव - सेलम जंक्शन, जोलारपेट्टै जंक्शन, काटपाडी जंक्शन,अरक्कोणम जंक्शन, पेरम्बूर, नायुडुपेटा, गूडूर जंक्शन, ओंगोल, विजयवाड़ा जंक्शन, खम्मम, वरंगल, मंचिर्याल, बल्लारशाह जंक्शन, चन्द्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर जंक्शन, घोड़ाडोंगरी, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, जबलपुर, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, डभौरा, जसरा, प्रयागराज छिवकी, विंध्याचल, चुनार, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, मानसी जंक्शन, नवगछिया, कटिहार जंक्शन, पूर्णियाँ जंक्शन, अररिया कोर्ट एवं फारबिसगंज जंक्शन।
कोच संरचना - इस ट्रेन में 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी, 1 पेन्ट्रीकार के कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।