khabar abhi tak

सिंधिया राजघराने के सरदार की पोती की शादी का विवाद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ समझौता, इंदौर घराने से जुड़े अर्जुन, पत्नी को देंगे 2.25 करोड़ रुपए

 

ग्वालियर। ग्वालियर के सिंधिया राजघराने से सरदार रहे आंग्रे की पोत्री कात्यायनी आंग्रे व इंदौर राजघराने से संबंध रखने वाले अर्जुन काक के बीच सात साल से चले आ रहे विवाह संबंध विवाद का पटाक्षेप हो गया है। सुप्रीम कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के मामले को सुलझा लिया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरदार आंग्रे की पोत्री को पति अर्जुन काक द्वारा 2.25 करोड़ रुपए 30 नवंबर 2025 तक देने के लिए आदेश दिए हैं।

                               एक करोड़ रुपए का ड्राफ्ट अर्जुन की ओर से दे दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि अर्जुन द्वारा आंग्रे परिवार की ओर से दिए गए सभी उपहार वापस करेंगे। जबकि अर्जुन की ओर से दिए गए उपहार कात्यायनी अपने पास ही रखेंगी। इसके बाद दोनों पक्ष में कोई संबंध नहीं रहेगा। गौरतलब है कि ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना में अर्जुन की ओर से धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराने के दो साल बाद 2 मार्च 2021 को सरदार आंग्रे की पौत्री कात्यायनी की ओर से ग्वालियर के महिला थाने में दहेज प्रताडऩा की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसमें आरोप लगाया कि पति अर्जुन काक व उसके परिजन रॉल्स रॉयस कार व मुंबई में फ्लैट की मांग कर प्रताडि़त कर रहे हैं। जिस पर महिला थाना में मामला दर्ज हो गया। बाद में अर्जुन की ओर से कोर्ट में याचिका पर हाई कोर्ट ने माना कि जो महिला शादी के महज कुछ माह बाद तलाक मांग रही है। वह 2021 में दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज करवा रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस थाना विश्वविद्यालय में दर्ज धोखाधड़ी की एफआईआर का काउंटर करने के लिए दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak