khabar abhi tak

जबलपुर का एक भी अफसर नहीं हिला, 20 आईपीएस के तबादले


जबलपुर।
प्रदेश के गृह विभाग ने सोमवार को 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसमें जबलपुर को टसमस नहीं किया गया है। तबादलों में अधिकांश अफसर भोपाल के हैं, जिन्हें एक विभाग से दूसरे विभाग में स्थानांतरित किया है। गृह विभाग के इस आदेश से प्रदेश के कई जिलों और रेंज में नई कार्यशैली और नेतृत्व सामने आएगा। 

तबादले सूची के अनुसार ललित शाक्यवार (2008 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाए गए। मुकुल कुमार श्रीवास्तव (2009 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, म.प्र. मानव अधिकार आयोग भोपाल होंगे। सुनील कुमार पांडे (2009 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किए गए। आलोक कुमार (2009 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त) भोपाल की जिम्मेदारी मिली। मनोज कुमार सिंह (2009 वैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, पीटीआरआई, इंदौर बनाए गए। मोनिका शुक्ला (2009 वैच) को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय), नगर पुलिस भोपाल पदस्थ किया गया। विक्रम अवस्थी (2010 वेच) उप पुलिस महानिरीक्षक, रतलाम रेंज बनाए गए। डी. कल्याण चक्रवर्ती (2010 बैच) को उपसुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया। एकलव्य श्रीवास्तव (2010 वैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल होंगे। राजेश कुमार सिंह (2010 वैच) को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय), नगर पुलिस इंदौर की जिम्मेदारी दी गई। हेमत चौहान (2010 बैच) को उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा रेंज पदस्थ किया गया। विजय खन्त्री (2010 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, छतरपुर रेंज बनाए गए। TIPS TRANSFER विनीत कुमार जैन (2010 बैच) बालाघाट रेंज में उप पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ हुए। राजेश सिंह (2010 बैच) उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल ग्रामीण रेंज बनाए गए। सतीश चोहान (2010 बैच) को सागर रेंज का उप पुलिस महानिरीक्षक पदस्थ किया गया। मयंक अवस्थी (2012 बैच) पुलिस अधीक्षक, जिला धार होंगे। राजीव कुमार मिश्रा (2012 बैच) पुलिस अधीक्षक, जिला अशोकनगर बनाए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak