khabar abhi tak

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 2 स्कॉर्पियो से मिला 6.60 करोड़ नगद, सीट-डिग्गी में छिपाए गए थे नोट

 
दुर्ग.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी में दो स्कॉर्पियो से करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपए कैश मिले हैं। दोनों गाड़ी महाराष्ट्र पासिंग है। शनिवार 20 सितंबर की सुबह पुलिस ने शक के आधार पर दोनों गाडिय़ों को रोककर जांच की, इस दौरान कार की सीट और डिग्गी में कैश छुपाए हुए थे।

मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। दोनों गाडिय़ों में कुल 4 व्यक्ति सवार थे। पुलिस ने सारे पैसे बरामद कर लिए है। पैसे गिनने के लिए मशीन लगाई गई थी। युवकों से भी पूछताछ जारी है। फिलहाल कैश किसका है और कहां ले जाया जा रहा था, इस बारे में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

आयकर विभाग करेगा कार्रवाई

कार से इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी है। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम चुनावी माहौल या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है। आयकर विभाग जांच में जुटा है। वहीं, स्थानीय लोगों की भीड़ थाने में इक_ा हो गई और मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में होने लगी। एसएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद पुलिस-आयकर विभाग की संयुक्त टीम इस रकम के स्रोत और इस्तेमाल की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak