khabar abhi tak

जबलपुर में देर रात हादसा : ट्रक में फंसे बाइक सवार को आधा किमी तक घसीटा, टुकड़ों में बंटा शव, 1 गंभीर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रविवार 31 अगस्त की की देर रात बरेला शारदा मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट बाइक सवार युवकों को वाहन चालक आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं शव कई टुकड़ों में बंट गया। वहीं दूसरे युवक की हालत भी काफी गंभीर बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बरेला शारदा मंदिर के समीप मंगलायतन विश्वविद्यालय के सामने मंडला की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक क्रमांक जीजे-02-वीवी 9086 ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर लगते ही एक युवक तो उछल कर दूर जा गिरा, जबकि दूसरा युवक ट्रक में फंस गया।

बताया जाता है कि ट्रक चालक इतनी रफ्तार में था कि ट्रक के नीचे फंसे युवक को घसीटा हुआ 500 मीटर तक ले गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शरीर कई टुकड़ों में विभक्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घायल युवक को तत्काल ग्रामीणों की मदद से मेडिकल रवाना कराया। वहीं हादसे में मृतक युवक के सड़क पर बिखरे पड़े क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak