khabar abhi tak

' सिकंदर ' काट रहा था केबल वायर, खेत मालिक को देखते बरसाने लगा पत्थर


मझौली के कांकरदेही में चोरी करते रंगे हाथों पकड़ाया युवक साथी भाग गया

जबलपुर। मझौली के कांकरदेही गांव में बने सामुदायिक भवन के पास गुरूवार रात एक खेत में लगे सब-मर्सिबल के केबल वायर को काटते समय एक युवक को गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जब पकड़ने का प्रयास किया तो इसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। दूसरे ने मौजूद लोगों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए थे, लेकिन गांव वालों ने आखिरकार, उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

मझौली पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कांकरादेही निवासी अभिराज सिंह राजपूत लोगों के साथ एक युवक को चुराये हुये लगभग 70 फिट केवल वायर सहित लाए और रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है। 28 की रात लगभग 9-30 बजे वह सिहोरा रोड़ पेट्रोल पम्प के पास खड़ा था। उसके खेत की देख रेख करने वाला दीपू भूमिया ने उसे फोन कर बताया कि सामुदायिक भवन कांकरदेही के बगल में एक मोटर सायकल खड़ी है। उसके पास एक लड़का खड़ा है। एक अन्य लड़का बगल के खेत में सब-मर्सिबल मोटर की वायर काट रहा है। वह मोेहल्ले के परमू भूमिया, आकाश यादव, महेश भूमिया दिप्पू भुमिया के साथ सामुदायिक भवन के पास पहुचा। मोटर सायकल वाला लड़का वहां से भाग गया। वायर काटने वाले युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौजूद लोगों पर पत्थर फेकने लगा। आरोपी युवक दीवाल से केबल वायर लेकर कूदा, जिसके पैर में चोट आ गई। लोगों ने उससे नाम-पता पूछा तो  उसने बताया कि वह पंचमपुरा, कटंगी निवासी मोहम्मद सिकंदर मंसूरी है। पुलिस ने आरोपी युवक को कूदने से वायें पैर के घुटने एवं सिर में चोट आना बताया है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak