बताया गया है कि व्यवसायी शंकर मच्छानी की इस दुकान के बाहर सड़क पर हो रही अवैध पार्किंग से व्यस्त मार्ग पर यातायात बाधित हो रहा था। इस अव्यवस्था को लेकर नगर निगम ने मुस्कान पार्क के मालिक को पहले भी नोटिस जारी किया था। जांच में यह भी तथ्य सामने आए कि दुकान बिना फायर विभाग की एनओसी के संचालित की जा रही थी। जिसपर फायर विभाग ने भी नोटिस जारी किया। नगर निगम के अधिकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से ताला लगाया और चेतावनी दी कि यदि पार्किंग व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो पूरे भवन को सील कर दिया जाएगा। वहीं कार्रवाई के दौरान महापौर जगत बहादुर अन्नू मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अधिकारियों चर्चा की और कार्रवाई को रोक दिया गया। हालांकि महापौर ने कहा कि मैं केवल मिठाई खाने आया था। वहीं नगर निगम के अधिकारियों ने भी इस बात से इनकार किया कि महापौर का इस कार्रवाई से कोई लेना।देना है। नगर निगम अधिकारी का कहना है कि फायर एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है और आवश्यक दस्तावेज पूरे होने पर एनओसी जारी कर दी जाएगी।