khabar abhi tak

सेव से भरे ट्रक को पलटते देख पेटियां लूटने लगे लोग, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा..!

 

जबलपुर। मीरगंज भेड़घाट रोड पर आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब सेव से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक पलटते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जो घायल ड्राइवर व कंडेक्टर को छोड़कर सेव से भरी पेटियां लूटने लगी। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और लोगों को खदेड़ दिया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। 

                                        पुलिस अधिकारियों के अनुसार बेंगलुरु से सेव लोड कर ट्रक चालक व कंडेक्टर रायपुर के लिए निकले। जब वे मीरगंज भेड़ाघाट से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान सड़क पर गाय आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही सेव से भरी पेटियां सड़क पर बिखर गई। जिसे देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जो घायल चालक व परिचालक की मदद करने के बजाय सेव से भरी पेटियां उठाने में जुट गई। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और सेव की पेटियां लूट रहे लोगों को खदेड़ दिया। 

गाय को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक-

खबर है कि देर रात सेव की पेटियां से भरा ट्रक बेंगलुरु से लोड होकर रायपुर होते हुए चंडीगढ़ जाने निकला था। जब ट्रक जबलपुर के मीरगंज भेड़ाघाट रोड से आगे बढ़ रहा था। इस दौरान एक गाय सड़क पार करने लगी। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे सेव से भरा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया।

ट्रक में लोड थी 900 से ज्यादा सेव की पेटियां-

बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 900 से अधिक सेव की पेटियां भरी हुई थीं, जो ट्रक पलटने के बाद सड़क पर बिखर गईं। इसका फायदा उठाते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण ट्रक के पास पहुंचे और सेव से भरी पेटियां लूटने लगे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मौके पर मौजूद भीड़ को भगाया। ट्रक चालक अरुण चौरसिया ने बताया कि वह ट्रक लेकर रायपुर की ओर जा रहा था। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak