khabar abhi tak

मुंबई से गर्भवती गर्लफ्रेंड को लेकर आ रहा युवक स्टेशन पर छोड़कर भागा, युवती ने कराई एफआईआर

रीवा. एमपी के इटारसी रेलवे स्टेशन पर एक युवक रीवा की रहने वाली अपनी गर्भवती प्रेमिका को अकेला छोड़कर भाग गया। प्रेमी अपनी प्रेमिका को मुंबई से वापस रीवा ला रहा था, लेकिन इससे पहले की वो रीवा पहुंचते रास्ते में ही प्रेमी उसे छोड़कर भाग गया। किसी तरह युवती वापस रीवा पहुंची और पुलिस में आरोपी प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़त युवती ने रीवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी का नाम शिवेन्द्र पटेल है जिससे उसका परिचय था। दोस्ती का फायदा उठाकर करीब एक साल पहले आरोपी उसे गड्डी पहाड़ पर ले गया जहां उसके साथ रेप किया। उसने विरोध किया तो शादी का भरोसा दिलाया और फिर इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वो प्रेग्नेंट हुई तो आरोपी उसे घर से भगा ले गया।

इटारसी स्टेशन पर छोड़कर भागा

पीडि़ता ने बताया कि आरोपी शिवेन्द्र उसे घर से भगाकर मुंबई ले गया था जहां वो कुछ दिन रहे और अब फिर प्रेमी उसे वापस रीवा लेकर चलने की बात कहकर साथ में ट्रेन से आया। इटारसी स्टेशन आने पर शिवेन्द्र बहाना बनाकर गया और फिर वापस नहीं आया। उसने काफी देर प्रेमी का इंतजार किया, लेकिन जब वो वापस नहीं आया तो परिजन को सूचना दी। इसके बाद किसी तरह रीवा पहुंची और आरोपी प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak