khabar abhi tak

सिहोरा में फिर लूट, पेट्रोल पंप कर्मी से मोबाइल छीनकर भागे बाइकर्स


जबलपुर।
सिहोरा में लूटपाट की वारदातें थम नहीं रही है। पुलिस का अंकुश खतम हो रहा है। इस जगह पर तड़के वारदात की जा रही हैं। तीन दिनों के भीतर बुधवार के तड़के दूसरी वारदात सामने आई है। यह वारदात सिहोरा के केशव फिलिंग पेट्रोल पंप पर हुई है। इसमें पम्प के कर्मचारी का मोबाइल छीनकर आरोपी भाग गए हैं।

सिहोरा पुलिस ने बताया कि शेख शब्बीर मोहसाम का रहने वाला है। वह पम्प में चौकीदारी करता है। बुधवार सुबह 4-20 की बात है। पम्प मालिक सुरेन्द्र मिश्रा का  वाहन चालक संजय सिंह भी पम्प पर था। शब्बीर को नींद आ रही थी। वह पम्प के पास प्वाइंट पर सो गया। संजय सिंह उसका मोबाइल लेकर गाना सुन रहा था। तभी दो लड़के जबलपुर की ओर से मोटरसाइकिल में संजय के पास पहुंचे और पेट्रोल डालने के लिए कहने लगे। एक युवक स्कूटर से पहुंचा, जो शब्बीर के पास खड़ा हो गया। संजय ने मोटरसाइकिल चालकों से कहा कि पेट्रोल डालने वाले लड़के सो गए हैं। पेट्र्ोल सुबह मिल पाएगा। इतनी बात होते ही मोटरसाइकिल में बैठे लड़के ने पल भर में संजय के हाथ में रखा मोबाइल छीन लिया और जबलपुर की ओर भाग गए। हो-हल्ला सुनकर शब्बीर भी उठ गया और संजय के साथ अन्य वाहन से उनकी पीछा किया लेकिन वे भाग निकले। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपी युवकों की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak