khabar abhi tak

INDIA : 98 लाख से ज्यादा WhatsApp अकाउंट बैन


नई दिल्ली।
चैटिंग ऐप WhatsApp की लेटेस्ट इंडिया मंथली रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर दुर्व्यवहार और हानिकारक गतिविधियों को रोकने के प्रयासों के तहत कंपनी ने जून के दौरान भारत में 98 लाख से ज्यादा अकाउंट बैन किए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से लगभग 19.79 लाख अकाउंट्स को यूजर्स की कोई भी शिकायत मिलने से पहले ही सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया। अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने के अलावा, WhatsApp ने भारत में यूजर्स से प्राप्त शिकायतों पर भी कार्रवाई की है।

जून के महीने में WhatsApp को 23,596 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 1,001 अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन कार्रवाइयों में अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाना या शिकायतों की समीक्षा के बाद पहले से प्रतिबंधित अकाउंट्स को बहाल करना शामिल था।

अधिकतर शिकायतें बैन अपीलों से संबंधित थीं, जिनमें से 16,069 ऐसे मामले सामने आए, जिनमें 756 अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई। रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी कैटेगरी में अकाउंट सपोर्ट, प्रोडक्ट सपोर्ट और सुरक्षा संबंधी मुद्दे शामिल थे। WhatsApp ने कहा कि कंपनी का दुरुपयोग का पता लगाने वाला सिस्टम अकाउंट रजिस्ट्रेशन के दौरान, मैसेजिंग के दौरान और नकारात्मक फीडबैक जैसे कि यूजर रिपोर्ट और ब्लॉक के साथ 3 चरणों में काम करता है।

कंपनी ने आगे बताया कि ‘रोकथाम’ उसका मुख्य फोकस है, क्योंकि हानिकारक गतिविधि होने से पहले रोकना, बाद में उसका पता लगाने से ज्यादा प्रभावी है। प्लेटफॉर्म ने यूजर सेफ्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि कंपनी दुरुपयोग, गलत सूचना और सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, सेफ्टी टूल पर एक्सपर्ट टीम के साथ काम करती है।

WhatsApp ने रिपोर्ट में कहा कि कंपनी साइबर सुरक्षा को बढ़ावा देने और इलेक्शन इंटीग्रिटी की रक्षा के लिए एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर काम करती है। पिछले महीने, WhatsApp ने 2 नए टूल ‘स्टेटस एड्स’ और ‘प्रमोटेड चैनल’ पेश किए हैं।

WABetaInfo के अनुसार, स्टेटस एड्स इंस्टाग्राम स्टोरी एड्स की तरह काम करते हैं। अब, बिजनेस अकाउंट पेड कंटेंट पोस्ट कर सकते हैं, जो WhatsApp यूजर्स के स्टेटस अपडेट में दिखाई देंगे। ये एड्स दोस्तों और परिवार के स्टेटस अपडेट के बीच दिखाई देंगे, जिन पर एक स्पॉन्सर्ड लेबल होगा ताकि लोग उन्हें आसानी से विज्ञापन के रूप में पहचान सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak