khabar abhi tak

लीज नवीनीकरण पर आज फैसला, सामान्य सभा में होगा विचार-विमर्श


जबलपुर।
नगर निगम में गुरूवार को लीज नवीनीकरण सहित अन्य मुद्दो पर फैसला लिया जाएगा। निगम की सामान्य सभा की बैठक में शहर हित को देखते हुए महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अपर आयुक्त व्हीएन बाजपेई के मुताबिक नगर निगम की साधारण सम्मिलन की बैठक 11 बजे से नगर निगम परिसर स्थित पं भवानी प्रसाद तिवारी सभा कक्ष में आयोजित की गयी है। सदन की साधारण बैठक में पेंशनर्स को मंहगाई राहत, भूखण्डों का आवंटन निरस्त करने, लीज नवीनीकरण, महापुरूषों के नाम से मार्गो के नामकरण, फ्लाई ओव्हर क्षतिपूर्ति राशि, सोलर पॉवर प्लांट लगाने, आर्डर ऑफ टर्मिनेशन जारी करने जैसे महात्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जायेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak