जबलपुर। संजीवनी नगर थाना पुलिस की टीम को अंधमूक बायपास पर बुलेरो जीप ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे की मौत हो गई। वहीं एएसआई व आरक्षक घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ है जब पुलिस की टीम अपराधी की तलाश में बायपास के पास घूम रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। वहीं आरोपी वाहन चालक मौके से भाग निकला। जिसकी पुलिस की टीम द्वारा तलाश की जा रही है।
बताया गया है कि थाना प्रभारी ने एक अपराधी को पकडऩे के लिए उन्हें टास्क दिया था। जिसका पालन करते हुए वो पुलिस की टीम के साथ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे रात को अंधमूक बाइपास से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे सड़क किनारे खड़े होकर मुखबिर की सूचना पर बताए गए अपराधी का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच भोपाल से जबलपुर तरफ आ रही एक तेज रफ्तार जीप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसके चलते हवा में उछलते हुए वो सड़क पर जा गिरे। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना होते देख क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने अभिषेक को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया और फिर पुलिस को सूचना दी। डाक्टरों की टीम ने प्रधान आरक्षक अभिषेक को बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही एसपी संपत उपाध्याय को लगी तो वे उन्हें देखने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए थे। घायल पुलिस कर्मियों का मेडिकल कॉलेज में जारी है। वहीं प्रधान आरक्षक के परिजनों को खबर दे दी गई है। पोस्टमार्ट्म के बाद अभिषेक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुलेरो गाड़ी जबलपुर के हाथीताल क्षेत्र की है-
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टक्कर मारने वाली गाड़ी की तलाश में जुट गई है। खबर है कि बोलेरो जबलपुर के हाथीताल में रहने वाले व्यक्ति की बताई जा रही हैए जिसकी तलाश की जा रही है।
अपहरण के मामले के आरोपी के आने की खबर थी-
पुलिस को खबर मिली थी कि अपहरण का एक आरोपी बस से जबलपुर आ रहा है। जिसपर पर एक टीम गठित की गई। टीम के एएसआई दानी सिंह, प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे और आरक्षक आशुतोष भारती को अपराधी को पकडऩे बायपास पहुंचे थे। पुलिस टीम जब हाईवे के किनारे खड़ी थीए उसी दौरान तेज रफ्तार एक जीप ने टक्कर मार दी। जिसमें एएसआई और एक आरक्षक घायल हो गया। जबकि प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।