khabar abhi tak

कांग्रेस का ' वोट चोरी न्याय सत्याग्रह ' आज से, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया ऐलान


जबलपुर।
भारत वर्ष में जनता के सामने वोट चोरी का मामला कांग्रेस ने उजागर किया है। भाजपा ने वोट चोरी करके गद्दी हासिल की है। यह आरोप मध्यप्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जबलपुर प्रवास के दौरान मंगलवार को एक पत्रवार्ता में लगाए हैं। पटवारी का कहना है कि भारत के लोकतंत्र को बचाने का अभियान शुरू किया जा रहा है। हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा में वोट चोरी का मामला सामने आया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने लोगों के बीच विश्वास पैदा करने के लिए वोट चोरी न्याय सत्याग्रह अभियान प्रारंभ किया है। यह भारत में वोट देने वाले लोगों में ताकत देने का कार्य करेगी। श्री गांधी ने वोट चोरी के जिस मामले को उठाया है, उससे भाजपा के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सच्चाई को जनता के सामने ला दी है। कांग्रेस इस अभियान के साथ भाजपा के नापाक इरादों की पोल जनता के सामने लाएगी। कांग्रेस की कोशिश यही है कि हर व्यक्ति के वोट की पवित्रता बनी रहे ताकि लोकतंत्र मजबूत हो सके। पत्रवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, दिनेश यादव सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak