khabar abhi tak

पुलिस को देखकर भागने लगा था युवक, तलाशी ली तो निकला देसी कट्टा-कारतूस, देखें वीडियो



जबलपुर।
कटंगी बायपास की सर्विस रोड पर सोमवार की रात पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा था। संदेह की स्थिति में पुलिस दल ने उसे पकड़ा तो उसके पास एक देसी कट्टा सहित दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से कट्टा और कारतूस बरामद कर लिए हैं।

माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कटंगी बायपास की सर्विस लेन में टायर दुकान के पास दबिश दी थी। पुलिस ने मुखबिर के हुलिया के आधार पर एक संदिग्ध युवक को देखा। शातिर युवक को रोककर पूछताछ करनी चाही थी, लेकिन वह भागने लगा था। पुलिस ने आरोपी युवक को मौके पर दबोच लिया था। पूछताछ में उसने अपना नाम आगासौद, पाटन निवपासी अमन दाहिया बताया। तलाशी के दौरान उसके पास एक देसी कट्टा और दो कारतूस मिले। पुलिस आरोपी से कट्टा के संबंध में जानकारी एकत्र कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में मौके पर सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक मुनीम मर्सकोले, आरक्षक सचिन मेहरा, निकेश बाजनघाटे, पुष्पराज जाट, राहुलसिंह, आशीष प्रताप सिंह रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak