khabar abhi tak

तिरंगा श्रृंगार, ऐसे हुई काशी विश्वनाथ जी की आरती, देखें वीडियो



जबलपुर।
12 ज्योर्तिलिंग में एक काशी विश्वनाथ में 15 अगस्त को महादेव की आरती विशेष रही। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में जारी हुआ है, जिसमें नियमित रूप से होने वाली आरती के साथ फूलों को ऐसा सजाया गया है, जिसमें तीन रंग नजर आ रहे हैं। आरती में मंत्रोचार के साथ भगवान को राष्ट्र्ध्वज तिरंगा भी अर्पित किया गया है।  वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरती और श्रृगांर में महादेव को तिरंगे फूल-पत्ती का अर्पण किया गया है। महादेव पर नीचे हरे रंग का बेलपत्र, बीच में सफेद शेवंती के साथ उपर गेंदे की फूल की कड़ी है, जिसके बाद नीले रंग के फूल अर्पित किए गए हैं। जानकार कहते हैं कि काशी में स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा श्रृंगार विश्व शांति के लिए किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak