पुरानी रंजिश पर युवक को अकेला पाकर प्राणघातक हमला
जबलपुर। गढ़ा के सर्वेंट क्वार्टर में एक युवक को अकेला पाकर पुरानी रंजिश भजाने चार युवकों ने रविवार की रात सागर बाल्मीक उर्फ मान्या पर प्राणघातक हमला कर दिया। वारदात के दौरान चार आरोपियों में से एक ने मान्य को पीछे से एक ने पकड़ा और उसके तीन साथियों ने घपा-घप चाकू से वार किए। मौके पर हो-हल्ला होते ही आरोपी भाग गए। आस-पड़ोसियों ने घायल को मेडिकल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि रविवार रात सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाली कमला बाई बाल्मीक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेडिकल कालेज में सफाई का काम करती है। उसकी ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक थी। उसके बेटे के साथ मारपीट की सूचना मिलने पर घर आयी। उसे जानकारी मिली कि बेटे सागर उर्फ मान्या को मेडिकल लेकर गये हैं। वह मेडिकल कॉलेज पहुंची। उसे बेटे सागर उर्फ मान्या ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ा था। रात लगभग 9-30 बजे मोहल्ले के अनिकेत बाल्मीक, छोटू बाल्मीक, संदीप बाल्मीक एवं पियूष बाल्मीक पुरानी बुराई पर आकर गाली गलोज करने लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो सभी जान से मारने को कहने लगे। चोरों ने जान से मारने की नियत से संदीप ने पकड़ लिया। पियूष बाल्मीक, छोटू बाल्मीक, एवं अनिकेत बाल्मीक ने चाकू से हमलाकर उसकी पेट, पीठ, जांघ में चाकू घोंप दिए थे।
