khabar abhi tak

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष बने राजीव शुक्ला बने अध्यक्ष रोजर बिन्नी की छुट्टी होगी

 

नई दिल्ली.
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इस दौरान बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को कार्यवाहक अध्यक्ष बना दिया गया है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव शुक्ला के नेतृत्व में 27 अगस्त को बीसीसीआई के अधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान ड्रीम-11 के हटने के बाद नए स्पॉशरसिप पर चर्चा की गई. रोजर बिन्नी को साल 2022 में सौरभ गांगुली की जगह बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था. अब रोजर बिन्नी 70 साल के हो चुके हैं. ऐसे में वो जल्द ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

ये है बीसीसीआई का संविधान

बीसीसीआई के संविधान के अनुसार, किसी भी पदाधिकारी को 70 साल के एज के बाद अपना पद छोडऩा पड़ता है. ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व खिलाडी रोजर बिन्नी पद पर बने रहने के लिए अयोग्य हो जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव शुक्ला कुछ महीनों के लिए कार्यभार संभालेंगे. वो नए अध्यक्ष चुने जाने तक कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे. राजीव शुक्ला साल 2020 से बीसीसीआई के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak